फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगंज में बन रहा फल एवं सब्जियों का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के लोगों को ताजे फल एवं सब्जी उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने पहल की है। उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से नया बाजार तैयार किया जा रहा है। जहां रोजाना फल और सब्जी ताजी ही मिलेगी। प्रस्तावित बाजार का बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। दुकानदारों को शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार खान पान की वस्तुएं साफ सुथरी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के होमगंज को ताजा फल एवं सब्जी की उपलब्धता के लिए चिह्नित किया गया है। अविहित अधिकारी एडी पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मिलकर बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से खाद्य विभाग से पंजीयन कराने की सलाह दी। बाजार में बगैर पंजीकरण के कोई भी खाद्य पदार्थ नहीं बेचेगा। उपभोक्ताओं को ताजी एवं साफ सुथरी खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बाजार में शासन के अनुसार कोविड 19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। कोई भी दुकानदार सब्जी आदि साफ करने में केमिकल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसकी समय समय पर जांच की जाएगी। यदि कोई दुकानदार खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें