फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारी नदी किनारे जंगल में मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
मृत तेंदुआ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। चंबल घाटी परिक्षेत्र के अंतर्गत तथा सहसो थाना क्षेत्र के ग्राम पसिया-पाडरी में क्वारी नदी के किनारे जंगल में एक तेंदुआ मरा मिला है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम का इंतजार है।
विज्ञापन

मंगलवार को मृत तेंदुआ के मिलने से चंबल अभ्यारण्य की रखवाली कर रहे वन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी हरि किशोर ने बताया कि तेंदुआ किसी शिकारी की साजिश का शिकार हुआ है, या उसकी मौत किसी जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हुई है। यह कहना अभी मुश्किल है। चंबल सेंचुरी प्रतिबंधित क्षेत्र है। लिहाजा यहां अनधिकृत लोगों का आना प्रतिबंधित है। तेंदुआ के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें