इटावा। नगर पंचायत लखना की ओर से लगने वाली सब्जी मंडी पुराने स्थान पक्का तालाब के पास लगने लगी है। इस पर सब्जी दुकानदारों ने व्यापार मंडल को बधाई दी है।
तत्कालीन उपजिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह ने कोरोना संक्रमण के चलते सब्जी मंडी को पक्का तालाब से हटवा कर बाईपास स्थित चकरनगर रोड पर लगवाने के निर्देश दिए थे। करीब पांच माह बीतने के बाद व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजू चौहान, सुनीत चौहान, नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, युवा नगर अध्यक्ष लकी किशोर पोरवाल व सर्राफा अध्यक्ष अमित सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी भरथना नम्रता सिंह से भेंटकर पुन: सब्जी मंडी को पुराने स्थान पर लगाने की गुहार की। इस पर ईओ देवेन्द्र सिंह ने व्यापार मंडल के साथ सब्जी आढ़तियों व दुकानदारों को बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने तथा मंडी को प्रतिदिन नगर पंचायत द्वारा सैनिटाइज कराने की शर्त रखी। पुन: पुराने स्थान पर सब्जी मंडी आने से दुकानदारों में खुशी है। मुन्ना चौहान, पप्पन रावत, सतीश दोहरे खरा, बबलू दोहरे, अनवार राइन, बबलू राइन सब्जी आढ़ती संघ अध्यक्ष ध्रुवलाल कुशवाहा ने इस फैसले पर खुशी जताई है।