फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता डीएम, एएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल( बंसल गुट) ने मंगलवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी से व्यापारिक समस्याओं के निदान की बात कही।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह से भी भेंट की और शहर की व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल और महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने शहर की जाम की समस्या के बारे में सीओ सिटी को अवगत कराया। बोले जाम से निजात दिलाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ.संतोष राठौर, लल्लू वारसी, युवा जिला महामंत्री रजीत सिंह कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सोहेल खान, वरिष्ठ व्यापारी राजू जैन आदि उपस्थित रहे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह को डीजीपी द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किए जाने पर व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, ओमरतन कश्यप, सुनीत चौहान आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें