फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बेल्ट न होने पर स्कूटी का काटा ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्कूटी लेकर कभी बाहर नहीं गया। कानपुर देहात पुलिस ने स्कूटी का ई-चालान बिना सीट बेल्ट की धारा में दो हजार रुपये का काट दिया। स्कूटी मालिक का कहना है कि वे कभी स्कूटी लेकर कानपुर देहात तो क्या इटावा तक नहीं गए।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी माता प्रसाद पाल के पास स्कूटी है। उनकी स्कूटी का 11 सितंबर को कानपुर देहात पुलिस ने मोबाइल फोन से ई- चालान दो हजार रुपये जुर्माना का काट दिया। माता प्रसाद के मोबाइल नंबर पर चालान कटने का मैसेज आया तो वे अचंभित हुए। इस पर उन्होंने ई-चालान के काटे जाने के आए मैसेज का प्रिंट निकलवाया। पता चला कि चालान तो कानपुर देहात जनपद की पुलिस ने काटा है। पुलिस ने उनकी स्कूटी पर सीट बेल्ट न लगाने और हेलमेट न पहनें होने की धाराओं में ई चालान काटा है। सभी को पता है कि स्कूटी में कोई सीट बेल्ट नहीं होती। सीट बेल्ट तो कार में होती है।
यही नहीं माता प्रसाद पाल कहते हैं कि वे स्कूटी लेकर आज तक कभी कानपुर देहात गए ही नहीं। उनका चालान 11 सितंबर 20 को शाम छह बजकर 59 मिनट पर किया है। मुंशी माता प्रसाद पाल का कहना है कि वे इस बाबत कार्रवाई करेंगे गलत चालान काटकर मेरी छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें