फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की तीन बसों से बिहार भेजे गए 38 मजदूर

विज्ञापन
रोडवेज बस में साइकिल चढ़ाते मजदूर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बकेवर और लखना के आइसोलेशन केंद्र में 18 दिन से रुके 38 लोगों को तीन रोडवेज बसों से बुधवार को बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा गया। ये अन्य प्रांतों में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन होने के चलते साइकिलों से ही अपने घर को निकल पड़े थे।
विज्ञापन

दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश में प्राइवेट करने वाले बिहार प्रांत के जनपदों खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर, सीवान जनपदों के रहने वाले 38 लोगों को बकेवर व लखना नगर पंचायतों के बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में रखा गया था। एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर तहसीलदार भरथना गजराज सिंह यादव व ईओ बकेवर अजय कुमार ईओ लखना देवेंद्र सिंह व लेखपाल आशीष शर्मा की देखरेख में बिहार उनके घरों को भेज गया है। ईओ बकेवर ने बताया कि ये सही 38 लोग जिनमें 20 बकेवर व 18 लखना में क्वारंटीन थे । सभी को रास्ते का लंच दे दिया गया। तहसीलदार भरथना ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से सभी 38 लोगों को राशन किट भी साथ मे दी गयी।
बिहार भेजे गए 38 लोगों में से करीब 20 लोग साइकिलों सहित थे। जब उनके भेजने के लिये तीन बसें पहुंचीं तो उनकी साइकिलें देखकर तहसीलदार भरथना, ईओ, लेखपाल ने अपना माथा ठोंक लिया। बसों के ऊपर सामान रखने के लिए कैरियर नहीं लगा था। बाद में उनकी साइकिलों को बसों के अंदर ही रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें