इटावा। महेवा के कोरोना हॉटस्पॉट पहाड़पुर गांव में प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को आटा और सब्जी तक के लाले पड़ रहे हैं। प्रशासन के इस रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी है।
बीती 19 मई को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहाड़पुर गांव को सील करवा दिया गया था। ग्रामीण सुधीर कुमार ने बताया कि पशुओं के लिए दाना तक नहीं है। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। आखिर कितने दिनों तक जानवरों को भूखा रखा जा सकता है। ग्रामीण विजय सिंह का कहना है कि गांव को सील तो कर दिया लेकिन उसके बाद किसी ने इस तरफ मुंह करके भी नहीं देखा। ग्रामीण विनय कुमार ने बताया कि गांव की सफाई हो गई। गांव में सिर्फ पुलिस ही दिखाई देती है। पंचायत सचिव विजय रतन ने बताया कि आज आटा और सब्जी की दुकान की व्यवस्था कराई जा रही है ।