फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्धा की मौत, सदर तहसीलदार समेत 28 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना से 82 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। शुक्रवार को सदर तहसीलदार समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 18 महिलाएं व 10 पुरुष शामिल हैं। महिला जिला अस्पताल भर्ती 22 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी मिली हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजागणपति आर ने बताया ग्राम भूटा कर्री निवासी 82 वर्षीय वृद्धा को संक्रमित होने पर 8 अक्तूबर को दोपहर करीब 2 बजे सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वृद्धा की मौत बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े नौ बजे मौत हो गई। सीडीओ ने बताया शुक्रवार को 28 संक्रमित मिले। कुल संकमितों की संख्या 4524 हो गई है। इनमें 4158 स्वस्थ्य हो चुके हैं,जबकि 296 सक्रिय केस हैं, 70 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा छह संक्रमित भरथना के गिरधारीपुरा मोहल्ले में मिले। अशोकनगर में एक ही परिवार की तीन महिलाएं, शहर के पुरबिया टोला में एक दंपति संक्रमित मिले हैं। डॉ. विनोद शर्मा ने बताया शुक्रवार को शहर में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 13 को होम आइसोलेट किया गया, जबकि संक्रमित तहसीलदार अभी झांसी में हैं। अन्य स्थानों में लालपुरा में 31 साल की महिला, फ्रेंड्स कालोनी में 75 साल का वृद्ध, सिविल लाइन में 51 साल का व्यक्ति, विजय नगर में 26 साल का युवक, शिवा कालोनी में 71 साल का वृद्ध व अजीतनगर में 45 साल का युवक शामिल है। अन्य क्षेत्रों में सैफई में 20 व 34 साल का युवक, मुगलपुर नरैनी इकदिल में 35 साल की महिला, नगला असरोही जसवंतनगर में 35 साल की महिला, 25 साल की महिला, चौबिया बसरेहर में 45 साल की महिला, नगला पूठ बसरेहर में 26 साल की महिला, ग्राम कटेखेड़ा में 50 साल की महिला, ग्राम जैतिया में 40 साल की महिला व ग्राम मलुपुरा में 42 साल की महिला संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें