फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की मौत का मामला साथी महिला सिपाही संग तीन पर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में तैनात रहे मथुरा के मूल निवासी सिपाही योगेश चौहान की हत्या का मामला आखिरकार लवेदी पुलिस ने दर्ज कर लिया। मामले में साथी महिला सिपाही व उसकी बहन सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि थाना पुलिस अभी इस बाबत कोई जानकारी नहीं दे रही है। अयोध्या पुलिस द्वारा लवेदी पुलिस को दिए गये कागजातों का लवेदी पुलिस अवलोकन कर रही है।
मृतक सिपाही योगेश चौहान के परिजनों ने बुधवार देर शाम एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात कर मामला दर्ज कराने की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर लवेदी थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बाद मामला दर्ज कर लिया। योगेश के बड़े भाई सुनील चौहान पुत्र मुकेश चौहान द्वारा दर्ज कराए गए मामले में मृतक के थाने में ही तैनात रही इटावा के ही लवेदी थानांतर्गत निवासी महिला सिपाही मंदाकिनी व उसकी बहन तथा कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें