फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, 73 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के लाइनपार क्षेत्र यशोदानगर के 64 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की सैफई के कोविड अस्पताल में शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। इसके साथ 73 नए संक्रमित मिले हैं। 92 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

शहर के लाइनपार क्षेत्र यशोदानगर के 64 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग को सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। गांव की अपेक्षा शहर में कोरोना पॉजिटिव केस अधिक मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले भर में अलग अलग टीमों ने कुल 1713 लोगों के सैंपल लेकर जांच की। इनमें 73 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित मिले हैं। जिनमें शहरी क्षेत्र के 52 और 21 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इस संख्या के साथ जिले में अब तक 3451 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को शहर के छिपैटी मोहल्ला के पांच, एमएस नगर रामलीला रोड के चार, विकास कालोनी, कोठी कटरा टेकचंद्र, राम नगर, शिवा कालोनी, फ्रेंड्स कालोनी, सिविल लाइन क्षेेत्र के 3-3, यूपीएमयूएस सैफई, भरथना चौराहा, विजय नगर, न्यू रामनगर, रेलवे कालोनी अजीतनगर, आवास विकास, जिला अस्पताल, पचावली, बरहीपुरा, महेवा, पॉलीघार, चकरनगर व ऊसराहार क्षेत्र के 2-2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बीमारी से उबरे 92 लोगों में 87 होम क्वारंटीन, चार सैफई अस्पताल और एक मरीज नारायण कॉलेज के कोविड अस्पताल का शामिल है। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में अब तक 2643 लोग ठीक हो चुके हैं। 761 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
शुक्रवार को भरथना क्षेत्र में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना के अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि ब्रहम नगर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति व उनके 27 वर्षीय पुत्र, इसी मोहल्ले के 53 वर्षीय व्यक्ति, यादव नगर निवासी 24 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र के रमायन गांव में 29 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। अधीक्षक ने बताया कि ब्रह्मनगर के बुजुर्ग 65 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया है। इसी मोहल्ले के एक अन्य 53 वर्षीय व्यक्ति को एक दिन पहले ही आगरा अस्पताल में भेजा जा चुका है। शेष सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक क्षेत्र के उझियानी गांव में आशा वर्कर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रधान ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। बैरीकेडिंग करा कर आने जाने पर रोक लगा दी गई। इसी गांव में कुछ दिन पहले एक सिपाही की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई थी। प्रधान प्रतिनिधि राजू पांडेय, सचिव प्रवीण शाक्य, लेखपाल सुधीर चौबे आदि ने इलाके में साफ सफाई करवाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए 35 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें