इटावा। लखना कर खेड़ा मोहाल निवासी 52 वर्षीय एक इंजीनियर की महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोरोना से मौत हो गई। वह लोहे के कारखाने में इंजीनियर था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
सप्ताह भर पहले तबीयत खराब होने पर एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया। सुधार नहीं होने पर सरकारी अस्पताल जाने पर कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम मृत्यु हो गई।