फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और दिल्ली से लौटे युवक सहित छह संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना कोतवाली के एक सिपाही सहित छह लोगों की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकली है। संक्रमितों के सात दिन पहले दिल्ली से जसवंतनगर के धरवार गांव लौटा युवक भी शामिल है। इसके साथ शहर में एक ही घर की तीन महिलाएं शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। इसमें 281 ठीक हो चुके हैं। 79 सक्रिय सदस्य और 18 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि भरथना कोतवाली का एक सिपाही और कोरोना पॉजिटिव मिला है। बीती 9 जुलाई को कोतवाली परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजे थे। इसमें अब तक दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। भरथना क्षेत्र में अब तक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 13 हो चुकी है। एक व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पॉजिटिव सिपाही बागपत जनपद के थाना बड़ौत के ग्राम लुहारी का निवासी है। कोतवाली परिसर स्थित आवास में रह रहा है। वह तीन जुलाई को छुट्टी लेकर गांव गया था।
जसवंतनगर के ग्राम पंचायत धरवार के मजरा नगला लच्छी में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 35 वर्षीय युवक सात दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। तभी से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजन उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ले गए थे। नौ जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। पॉजिटिव युवक के परिवार में सदस्यों की संख्या 18 है। इसमें आठ बच्चे, मां-बाप, चार महिलाएं और चार भाई हैं। उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, क्षेत्रीय लेखपाल विशाल गुप्ता, अनूप कुमार, जहीर खान, मनीष दुबे तथा जसवंतनगर कोतवाली से पुलिस बल गांव पहुंचा। बैरिकेडिंग कराई गई और सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां में एक ही घर की तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं। इस घर के एक 59 वर्षीय व्यक्ति आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब उनकी 53 वर्षीय पत्नी के अलावा परिवार की 26 और 28 साल की दो अन्य महिलाएं हैं। एक अन्य पॉजिटिव 55 वर्षीय व्यक्ति चकरनगर क्षेत्र के बिठौली थाना क्षेत्र के ग्राम ललूपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें