फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के बेरुन टोला की 21 वर्षीय गर्भवती महिला की बुधवार शाम कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसे सैफई विवि में भर्ती कराया गया है। जिले में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 137 हो गई है। इसमें 59 ठीक हुए हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के बेरुन टोला की 21 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला को गर्भावस्था में सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय में भर्ती कराया गया था। महिला की 15 जून को कोरोना जांच हुई थी। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। इस प्रकार बेरुन टोला एक नया हॉटस्पॉट बन गया है। सभासद रहीश ने बताया कि महिला के घर के पास बैरिकेडिंग करवा दी है। घर में पांच लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें