फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मिले तीन कोरोना संक्रमित, दो प्रवासी ण्ण्ण्ण्

विज्ञापन
कटरा सेवाकली खाडी डा0 की टीम व एम्बूलेश - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 26 और हॉटस्पाट 12 हो गए हैं। एक मरीज को चिकित्सा विवि सैफई और दो को जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल भेजा गया है। परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा सेवाकाली में 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बुजुर्ग अपने टेंट की दुकान में बैठने के साथ सुबह टहलने भी जाते थे। बुखार आने पर 30 मई को जिला अस्पताल में सैंपल कराया था। डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग को सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल भेजकर परिवार के 15 सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
सभी के सैंपल भी लिए जाएंगे। दूसरा पाजिटिव फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के फट्टा कालोनी में निकला। 51 वर्षीय अधेड़ 29 मई को हरियाणा के गुरुग्राम से लौटा था। 30 मई को जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल कराया और एक जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। परिवार के पांच सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। तीसरी पाजिटिव शहर कोतवाली क्षेत्र के पथवरिया मोहल्ले की 51 वर्षीय महिला है। महिला की बेटी ननिहाल में रहती है।
विज्ञापन

पहली जून को महिला की बेटी की शादी थी। इसके लिए वह 29 मई को दिल्ली से इटावा आई थी। 30 मई एहतियातन जिला अस्पताल में सैंपल कराया था। महिला की ससुराल ताखा तहसील के गांव कुरख में है। परिवार में पति समेत पांच लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। गांव के पांच लोग भी महिला के संपर्क में आए थे। इससे गांव में उनके घर की गली को सील कर सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीज मिलने की सूचना पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ वैभव पांडेय और नगर पालिका ईओ अनिल कुमार ने तीनों मरीजों के घर के आसपास का क्षेत्र सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें