फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से लौटा कुआरा गांव का युवक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गुरुग्राम से लौटा कुअरा गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जांच रिपोर्ट आने पर के बाद एसडीएम स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे और मरीज को जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ सभी ग्रामीणों थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 50 पहुंच गई है, जिसमें 43 मरीजों का इलाज चल रहा है और छह स्वस्थ होकर लौट आए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। मरीजों में 29 प्रवासी हैं।
भरथना थाना क्षेत्र के कुअरा गांव का 29 वर्षीय युवक हरियाणा के गुरुग्राम में बैंक के क्रेडिट कार्ड बनाने वाले निजी कंपनी में नौकरी करता है। 25 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव लौट आया था। कंपनी से बुलावा आने पर 21 मई को वह बाइक से गुरुग्राम गया था। सात दिन उसने वहां पर काम किया और 29 मई को बाइक से ही गांव लौट आया। घर लौटने पर शाम को उसे बुखार आ गया। इस पर वह रात में ही सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंच गया। वहां कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया गया। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सैंपल कराने के बाद युवक सीधे घर लौट आया और उसके बाद बाहर नहीं निकला। युवक के साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं। माता-पिता, दो बड़े भाई अपने-अपने परिवार के साथ मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। पिता डॉक्टरी करते हैं। भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि मरीज की पत्नी और बच्चों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल कराया जाएगा। इनके सैंपल लिए गए हैं। करीब साढ़े चार हजार आबादी वाले गांव में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी। एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। युवक के घर को जाने वाली गली को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें