कोरोना की जंग जीतने वाले मरीजों को फूल बरसा कर घर भेजा गया
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जसवंतनगर सीएससी के कोविड-19 एल वन अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इन्हें पुष्पवर्षा कर विदाई दी।
सीएचसी में स्थित कोविड 19 एल वन चिकित्सालय प्रभारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि यहां 29 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं जिसमें पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वे सभी सही हो चुके हैं। इसमें 32 वर्षीय रानी देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी गौतनिया, औरैया, 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र नाथूराम निवासी नेरा कृपालपुर भरौल, कानपुर देहात, दो सगे भाई अभिषेक (18) पुत्र अविनाश, सूरज (10) पुत्र अविनाश निवासी एरवाकटरा,औरैया की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। ऐसे में अस्पताल ने उन सभी को तालियां बजाकर विदाई कर दी। वहीं सही हुए मरीजों ने भी अस्पताल के स्टॉफ को शुक्रिया अदा किया। इस दौरान सीएमओ एनएस तोमर, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ उत्तम सिंह व डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।