फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध गुरुग्राम में निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के रामलीला रोड स्थित खटखटा बाबा कालोनी निवासी किडनी रोगी 71 वर्षीय वृद्ध गुरुग्राम (हरियाणा) के एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वृद्ध का इलाज कर रहे स्थानीय डॉक्टर को क्वारंटीन कर दिया है। वृद्ध के संपर्क में उनके होमगंज मंडी निवासी साले भी हैं। इस वजह से प्रशासन ने कालोनी और होमगंज मंडी को सील कर दिया है। यहां 20 से अधिक घर हैं, जिसको सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

भोपाल से एक निजी कंपनी में इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त 71 वर्षीय वृद्ध खटखटा बाबा कालोनी में पत्नी के साथ रहते हैं। वृद्ध की एक बेटी गुरुग्राम में तथा दूसरी बेटी मुंबई में रहती है। वृद्ध को किडनी संबंधी समस्या है। उनका इलाज शहर में चल रहा है। 30 अप्रैल को वे नौरंगाबाद स्थित एक क्लीनिक पर साले के साथ दवा लेने गए थे। तकलीफ अधिक होने पर बेटी ने उन्हें गुरुग्राम इलाज के लिए बुलवाया था। 18 मई की सुबह करीब 4 बजे वह पत्नी और होमगंज में रहने वाले कारोबारी साले के साथ वाहन पास बनवाकर गुरुग्राम गए थे।
मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई जो शाम को पॉजिटिव आई। घटना की जानकारी जिला एवं स्वास्थ्य प्रशासन को लगते ही अधिकारियों ने खटखटा बाबा कालोनी पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया। होमगंज निवासी उनके साले का संपर्क उनसे रहा है। इसके चलते होमगंज मंडी को सैनिटाइज करने के बाद उसे प्रशासन ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ पिछले दिनों वृद्ध के साले के कचहरी रोड, हर्ष नगर स्थित एक बैंक में आने की जानकारी मिलते ही उसे भी बंद दिया गया है। बैंक प्रशासन ने गेट पर ताला लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। निजी चिकित्सक को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ.एनएन तोमर ने बताया कि खटखटा बाबा कालोनी में जो लोग बीमार होने पर वृद्ध को देखने आए थे उनकी सूची बनवाई जा रही है। बुधवार को इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। वृद्ध के घर पर कोई सदस्य नहीं है। उनके किरायेदार मकान के अलग हिस्से में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें