फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बम जिले में एक ही दिन में सर्वाधिक 15 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में मंगलवार को कोरोना के सर्वाधिक 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में दो साल की बच्ची समेत 12 लोग गुजरात के अहमदाबाद से 11 मई को श्रमिक ट्रेन से लौटे हैं। तीन लोग मुंबई से लौटे हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 19 पहुंच गई है। इसमें दो ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह महेवा ब्लॉक के उरैंग और पहाड़पुर से एक-एक युवक पॉजिटिव निकला। इसके साथ ही अधिकारी और स्वास्थ्य टीमें गांवों में पहुंच गईं। दोनों पॉजिटिव को सैफई चिकित्सा विवि भेज दिया गया।
पहाड़पुर गांव में मिले पॉजिटिव युवक की पत्नी, दो बेटियों, मौसी और तीन अन्य लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल लिए गए हैं। उरैंग के पॉजिटिव युवक की पत्नी, दो बेटी और परिवार के नौ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल लिए गए हैं। शाम को आई 33 लोगों की रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसमें संतोषपुर में दो दिन पहले पॉजिटिव निकले 59 वर्ष के वृद्ध की दो वर्षीय पौत्री और परिवार का छह वर्षीय बच्चा भी शामिल है। शहर के पक्का बाग मोहल्ले के 45 वर्ष का युवक और कबीरगंज मोहल्ले की 55 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। छह लोग जसवंतनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत जगसोर के मजरा नगला भाट के हैं। ये सभी लोग गुजरात के अहमदाबाद से 11 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे थे।
विज्ञापन

तीन लोग लवेदी क्षेत्र के बसैयाहार गांव के हैं। ये मुंबई से लौटे थे। इन लोगों में गांव में बने क्वारंटीन केंद्र में रोक दिया था। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के दोनों मोहल्लों और तीनों गांवों को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव के परिवार के संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन वार्ड भेजा जा रहा है। सभी ग्रामीणों ओर शहर के दिनों मोहल्लों के लोगों की जांच और छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें