इटावा। गुजरात से लौटे अधेड़ के पॉजिटिव निकलने के बाद संतोषपुर और आसपास के गांवों में सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को संतोषपुर गांव के 20 लोगों की दोबारा जांच कराई गई। आसपास के गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
उरैंग गांव के मजरा संतोषपुर में 13 मई को गुजरात से लौटा श्रमिक (59 वर्ष) कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके घर और आसपास के 23 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संतोषपुर गांव के 568 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग गुरुवार को पूरी कर ली गई थी।
सीएचसीअधीक्षक डॉ यतेंद्र राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को गांव के 20 लोगों की दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत ने बताया कि उरैंग, खितौरा, मुडे़ना कला और खुर्द में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। मुडे़ना कला दूसरे राज्यों से आए 51 लोगों की भी जांच की गई।
बसैयाहार में महाराष्ट्र से लौटे पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। लखना में बाहर से आए 375 लोगों की जांच की। लखना में बाहर से आने वाले 110 लोगों की जांच की गई। महेवा सीएचसी पहुंचकर दूसरे प्रांतों से लौटे 232 लोगों ने जांच कराई। इसमें उरैंग के एक बच्चे का तापमान अधिक निकला, उसे सैंपल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।