फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 10 घंटे गुल रही दो मोहल्लो की बिजली

विज्ञापन
भरथना चौराहा पर ट्रांसफार्मर रखते बिजली कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बारिश से शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही। कुछ मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति रात के समय बार बार ट्रिप करती रही। शहर के पीएसी कालोनी के पास तथा भरथना चौराहे पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण सप्लाई बाधित रही। कटरा बल सिंह में केबल बॉक्स खराब हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को शहर में बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब 2 बजे पानी जाने के कारण केबल बॉक्स खराब हो गया। कटरा बल सिंह और मेवाती मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी जानकारी बिजली के अधिकारियों को दी गई। गुुुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने केबल बॉक्स को ठीक किया। सुबह करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ लव कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स खराब हो गया था। इस वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। कर्मचारियों ने खराबी को दुरुस्त कर दिया है।
लाइन पार क्षेत्र के मोहल्ला शिवा कालोनी और प्रभु के अड्डा में बारिश के साथ रात करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। कुछ देर के लिए बिजली की सप्लाई चालू की गई। उसके बाद फिर से बंद हो गई। दोनों मोहल्लों में रात के समय बिजली सप्लाई बाधित रही। भूरे सिंह यादव कालोनी में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक फुंक जाने के कारण रात भर सप्लाई ठप रही। सुबह के समय इसकी जानकारी विद्युत कर्मचारियों को दी गई। सुबह के समय दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय भरथना चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया था। मौके पर पहुंचे एसडीओ सचिन कुमार ने दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया। बताया गया सुबह के करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया था, शाम करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। इसके अतिरिक्त विजयनगर में बुधवार की शाम को 5 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नुमाइश चौराहे और आवास विकास में भी विद्युत सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें