फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा डिपो को मिलेंगी तीन नई रोडवेज बसें, त्योहार पर लंबे रूट पर चलेंगी

Tue, 27 Oct 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर इटावा डिपो के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज परिवहन निगम की ओर से इटावा डिपो को जल्द ही तीन नई बसें मिलने जा रही हैं। इन नई बसों के आगामी 31 अक्तूबर तक इटावा डिपो के बेड़े में शामिल होने की संभावना है। इन बसों को त्योहार के चलते दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। त्योहार बाद इन बसों को नए रूट पर संचालन किया जाएगा। त्योहार में इन बसों के चलने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में इटावा डिपो के पास 95 रोडवेज बसें हैं। इनमें तीन नई बसें मिलने से इनकी संख्या 98 हो जाएगी। दिवाली व भाई दूज त्योहारों के सीजन में बसों में बढ़ने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए डिपो प्रबंधन इन नई बसों को लंबे रूट पर चलाने की योजना बना रहा है। नई बसों को इटावा से दिल्ली रूट पर संचालित करने की तैयारी है। दिल्ली रूट पर त्योहारों के दौरान यात्रियों का दबाव काफी अधिक रहता है।
ऐसे में इन बसों के शुरू होने से दिल्ली जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा। इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि इटावा डिपो को तीन नई बसें जल्द ही मिलने वाली है। त्योहारों के दौरान परदेस में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं, जिससे लंबी दूरी की बसों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसमें अधिकतर सवारियां दिल्ली से आती व जाती है। तीन नई बसें मिलने से इस रूट पर बसों की किल्लत काफी हद तक दूर होगी और यात्रियों को समय पर व सुरक्षित सीट मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें