इटावा के जसवंतनगर में टूट कर गिरे तार के विद्युत करंट से एक 21 वर्षीय शादीशुदा युवक की मौत हो गयी। बलरई थाना क्षेत्र के गांव फकीरे की मड़ैयां के रहने वाले राधेश्याम का पुत्र भगवान सिंह (21) देर शाम विद्युत तार की चपेट में आ गया।
काफी झुलस जाने के कारण परिजन उसे आगरा जिले के जैतपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में मझला था।
उस की पत्नी ने 10 दिन पहले एक बच्ची को जन्मा था। युवक किसी काम से बाहर जा रहा था, इसी दौरान घटना घट गई। घटना से पूरा गांव गमगीन है। बलरई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।