फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जोखिम भरा हुआ सफर

विज्ञापन
किमी 291.5 पर मिट्टी का कटान। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बारिश में मिट्टी का कटान होने से कई जगह सड़क धंस गई है। इससे एक्सप्रेसवे पर सफर करना खुद को जोखिम में डालना है। गड्ढों को भरने में यूपीडा को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 16 जुलाई को किया गया था। बारिश की वजह से किलोमीटर संख्या 291.5 पर पांच जगह मिट्टी का कटान हो गया है। यूपीडा की निगरानी में कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकान कंपनी मरम्मत करा रही है। किलोमीटर संख्या 289.7 पर सड़क का पानी निकलने वाली सीसी नाली बह गई है। सड़क पर गड्ढा हो गया था, जिसे यूपीडा ने डामरीकरण कराकर बंद कर दिया। पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने से फिर गड्ढा हो गया है। किलोमीटर संख्या 286.7 पर बेलाहार पुल के पास जियो सेल लगा होने के बाद भी मिट्टी कटान हो गया है। किलोमीटर संख्या 289.2 पर मिट्टी कटान हुआ है और किलोमीटर संख्या 280 पर पुल के पास सड़क का एक कोना धंस गया है।

किमी 289 पर सीसी नाली बही। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें