सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी।
सपा प्रमुख सोमवार देर शाम सैफई आवास पहुंचे थे। मंगलवार सुबह से ही उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। उन्होंने 10 बजे से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात करने आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर ही जमा करा लिए। 12 बजे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कन्नौज रवाना हो गए। (संवाद)