इटावा। दो दिन पूर्व इकदिल थाना क्षेत्र के अड्डा निहाल गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इकदिल थाना प्रभारी समीर सिंह ने बताया कि गत 5 फरवरी को बिजली विभाग के अवर अभियंता महेश चंद्र गौतम अपनी टीम के साथ अड्डा निहाल गांव में बिजली चेकिंग और मीटर लगाने गए थे। तभी ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर इसका विरोध किया। अवर अभियंता महेश चंद्र गौतम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। तभी एकत्रित भीड़ में से कुछ लोगों ने उक्त अवर अभियंता एवं उनकी टीम के मारपीट की और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
इस मामले में अवर अभियंता महेश चंद्र गौतम ने थाना में अड्डा निहाल गांव के चंदू उर्फ किशन यादव समेत पांच लोगों के नाम व 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस ने दबिश दी। शुक्रवार को थाना प्रभारी समीर सिंह, उप निरीक्षक गीतम सिंह, बृजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, शैलेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी चंदू उर्फ किशन यादव, शिव प्रताप उर्फ सोनू यादव, व विक्रम यादव को गिरफ्तार कर लिया।