फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व लूटी हुई बालियों समेत दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना पुलिस ने चोरी की बाइक व लूटी हुई कान की बालियों और दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के खिलाफ पनकी व भरथना थानों में गैंगेस्टर, हत्या के प्रयास के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को समथर बंबा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आते दो लोगों को रोका। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया।
ऊसराहार थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से बाइक के कागजात मांगे। जिन्हें वह दिखा नहीं पाए। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने कबूला कि औरैया जिले से बाइक चुराई है। तलाशी में उनके पास से कानों की बालियां बरामद हुईं। इसके बारे युवकों ने बताया कि गत एक फरवरी को यह बालियां भरथना थाना क्षेत्र के मल्हौसी गांव से घसाटा पुल की नहर पट्टी पर एक दंपति लूटी थी। इसकी रिपोर्ट थाना भरथना में मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी राहुल पुत्र विजयपाल ने दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने बाइक सवार भरथना थाना के नगलापसी गांव निवासी अश्वनी यादव उर्फ पुल्ली पुत्र शिवरत्न और इसी थाना क्षेत्र के टाढ़ा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव पुत्र श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनिरुद्ध शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, लूट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट आदि कुल आठ गंभीर मामले पनकी व भरथना थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक वीनेश जादौन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें