फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के पति सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी के निर्देश पर एक अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका परिषद के सभासद के पति व दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कटरापुख्ता निवासी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया कि वह 15 जनवरी की शाम करीब पांच बजे गुलाबबाड़ी जसवंतनगर मेे पुरानी दुकान तुड़वाकर दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान वार्ड सभासद के पति महेंद्र सिंह पुत्र श्यामलाल व डॉ. श्यामबाबू का लड़का व तीन चार अन्य लोगों के साथ आए। इन लोगों ने उससे काम बंद करने को कहा और सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर उसे धमकी दी और दुकान के अंदर घसीट लाए। उसकी पिटाई की और कहा कि रंगदारी देने पर ही काम हो सकेगा। बाद में मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें