इटावा। जसवंतनगर कस्बे के शीशग्रान कब्रिस्तान पर कब्जे के नीयत से बनी दुकानों को रविवार को सिद्दीकी समाज के लोगों ने इस तोड़ दिया। यह विवाद पिछले 15 दिन से जारी था।
नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2016 में शीशग्रान कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाई गई थी। कुछ समय पूर्व से शीशग्रान मोहल्ला के रहने वाले मुगीश अहमद पुत्र शमशाद अहमद ने चहारदीवार के भीतर दुकानें बनवा लीं। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सनाबंधु तथा अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह व समाधान दिवस पर भी की गई। बाद मे कब्रिस्तान में दुकानों का निर्माण करने वाले मुगीश अहमद ने समाधान दिवस में लिखकर दिया था कि वे दुकानें तोड़ लेंगे। एक सप्ताह बीतने के बाद भी जब दुकानों को नहीं तोड़ा गया तो सिद्दीकी समाज के लोगों ने जेसीबी मशीन को मंगाकर इन्हें तुडवा दिया। इस दौरान सिद्दीकी तथा मुस्लिम समाज के राशिद सिद्दीकी, गुलाम मुर्तजा, इलियास सिद्दीकी, हाजी पप्पू उर्फ नईम, मकसुर अहमद, फिरोज अख्तर, हाजी इलतिमास, हाजी विलाल, अजर मुल्लाजी मौजूद रहे।