फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ः गेस्टहाउस से चोरी हुई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शादी में शामिल होने कन्नौज जिले से आए युवक की बाइक कस्बा स्थित गेस्टहाउस के बाहर से चोरी हो गई। चोर बाइक उठाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के डडौनी गांव के करुणाशंकर पुत्र दिनेश प्रजापति अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने शनिवार रात को ऊसराहार कस्बा में आए थे। जहां किशनी सड़क मार्ग स्थित सरला गेस्ट हाउस में शादी समारोह का आयोजन था। उन्होंने अपनी बाइक गेस्टहाउस के गेट के पास बाहर खड़ी कर दी। इसी दौरान किसी चोर ने उनकी बाइक पार कर दी। बाइक चोरी के बाद गेस्टहाउस पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो एक युवक बाइक ले जाता दिखा। ऊसराहार थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें