फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। औरैया जिले के नगरिया समायन गांव निवासी युवक का शव बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के महानेपुर गांव के एक पेड़ पर लटका पाया गया। युवक दिल्ली में किसी फूड प्रोडक्शन कंपनी में काम करता था। महानेपुर गांव में निवासी अपनी मौसी के यहां आने की बात युवक ने अपने पिता से कही थी। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद ही साफ होगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव महानेपुर में बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो एक पेड़ पर युवक की लाश लटकती देखी। ग्रामीणों ने प्रधान कमलेश को खबर दी। प्रधान मौके पर गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक के पास मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के नगरिया समायन निवासी रोहित (24) पुत्र रामविनोद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की जानकारी कर सूचना दी। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम ने आकर पड़ताल की।
विज्ञापन

रोहित के किसान पिता रामविनोद ने बताया कि उनके दो बेटे थे। छोटा बेटा रोहित दिल्ली में किसी फूड प्रोडक्शन प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। गत मंगलवार को दिन के वक्त रोहित ने उसे फोन करके बताया था कि वह महानेपुर निवासी मौसी के घर जा रहा है। रात में कब गांव पहुंचा, यह उन्हें नहीं पता। बुधवार सुबह पुलिस से उनको बेटे की मौत हो जाने की खबर मिली।
रोहित के मौसा बालकराम गुजरात में मेहनत मजदूरी करते हैं। महानेपुर गांव स्थित घर में उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ लटकाया गया या फिर उसने आत्महत्या की। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें