फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के भिड़रुआ गांव में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत होने के मामले में मृतका मां की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति समेत तीन अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के लज्जानगर गांव निवासी रूपमणि देवी पत्नी बालकराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी अनीतादेवी की शादी वर्ष 2009 में सैफई थाना क्षेत्र की न्याय पंचायत नरहौली के गांव भिड़रुआ निवासी मनोज पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी। बेटी के पति मनोज व अन्य ससुरालीजनों ने दहेज के लिए काफी प्रताड़ित किया। इससे तंग आकर उसकी बेटी अनीता ने आत्महत्या कर ली। मालूम हो कि अनीता का दस महीने का दुधमुंहा बेटा और सात साल की बेटी है। गत बृहस्पतिवार को अनीता की आग से जलकर मौत हो गई। उसी दिन देर शाम बेटी की ससुराल पहुंची रूपमणि पति व ससुरालीजनों पर बेटी की दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें