सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि 2022 में फिर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई में ठहरे हुए हैं। उन्होंने अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से भेंट की। एटा जाने से पहले वे कार्यकर्ताओं से मिले। कहा कि 2022 में फिर से प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा गांव में जनता के बीच जाकर अच्छा व्यवहार बनाएं।
लोगों को अधिक से अधिक समझाएं। सपा सरकार के समय कराये गए विकास कार्यों की जानकारी दें। अखिलेश के आवास पर चाचा अभय राम यादव भी मिलने पहुंचे।