इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर स्थित मलाजनी गांव के पास बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव फू लापुर निवासी भूरे सिंह पुत्र गंगाराम अपने पुत्र 15 वर्षीय मोहित कुमार के साथ जसवंतनगर में बुधवार को लगने वाले बकरी बाजार गए थे। बाजार से दो छोटे छोटे बकरी के बच्चे खरीद कर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। वह मलाजनी नदी के पुल समीप पहुंचा थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे पिता भूरे सिंह घायल हो गए जबकि पुत्र मोहित सहित बकरी के दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौका पाकर वाहन सहित भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार नेे किशोर के शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया। मृतक किशोर अपने परिवार में सात बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी 7 बहनें पुष्पा, रूवी तथा अंजू की शादी हो चुकी है । जबकि मंजू , रिंकी, पिंकी, ंसजू की अभी शादी नहीं हुई है। इन सब में मोहित सबसे छोटा था । भूरे सिंह अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके चलाता है और उनके पास मात्र 2 बीघा जमीन है।