जनपद के एतिहासिक इटावा महोत्सव का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ।
इसके साथ ही नुमाइश के जरिये जनपद ही नहीं आसपास के जनपदों के लोगोंको स्वस्थ्य मनोरंजन मिलेगा। पूरे महीने तक प्रदर्शनी पंडाल
में सांस्कृतिक, साहित्यिक, विज्ञान व अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित
कार्यक्रम होंगे। नुमाइश में लोग अपनी पसंद की चीज खरीद भी
सकेंगे।
रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जनपद प्रदर्शनी एवं पशु मेला समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी नितिन बंसल ने ध्वजारोहण, गुब्बारे व कबूतर उड़ाने के बाद प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। जैसे ही उन्होंने फीता काटा तो वहां तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह प्रदर्शनी पंडाल में हुआ। इसमें
जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, एडीएम ईश्वरचंद्र, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू का प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, सदस्य राजकिशोर बाजपेई, गुरुमुख सिंह आरोरा, विशंभरनाथ भटेले, विशनचंद्र अग्रवाल, रमाशंकर चौधरी, गिरिराज नारायन अग्रवाल, शांति स्वरूप पाठक आदि ने माल्यार्पण व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। डीएम ने दीप जलाकर समारोह का आगाज किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरे नुमायश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अतिथियों के स्वागत में गीत विशंभर नाथ भटेले पढ़ा। वहीं रौनक इटावी ने अपनी रचना प्रस्तुत की।