फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: अखिलेश यादव ने सैफई पहुंच ली पंचायत चुनाव की जानकारी, भाजपा की तैयारियों पर रखा ध्यान

Mon, 05 Apr 2021 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयरियों के बीच इटावा के सैफई पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को फिरोजाबाद रवाना होने से पहले अपने आवास पर संगठन नेताओं से मिले। उनसे पंचायत चुनावों की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत भी नहीं की। 
विज्ञापन


अखिलेश के सैफई पहुंचने की सूचना पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। अखिलेश ने पंचायत चुनावों को लेकर उनसे गहनता के साथ मंत्रणा की। बताया जाता है कि भाजपा की ओर से जिला पंचायत चुनावों के दौरान पेश की जा रही चुनौतियों पर ज्यादा चर्चा की गई।

अखिलेश ने चाचा राजपाल यादव, चचेरे भाई अंशुल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ चर्चा की। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, देवेंद्र यादव मैनपुरी, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, शिवराम सिंह यादव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें