फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और पत्नी की हादसे में मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। भिंड में हुए सड़क हादसे में नगला बलसिंह गांव के दंपति समेत छह लोगों की गुरुवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दंपति के शव गांव पहुंचे, दो शव देखकर गांव में सभी की आंखें नम हो गईं। खबर मिलने पर सुबह सैकड़ों लोग घर के बाहर पहुंचे। गांव में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सरसईनावर गांव के मजरा नगला बल सिंह निवासी दीप सिंह उर्फ बबलू ठाकुर, उनकी पत्नी कमलेश, कमलेश की मैनपुरी निवासी बहन जीवन देवी, उनके जेठ, दीपसिंह की मध्य प्रदेश के अम्बाह निवासी भांजी नीतू और उसके पुत्र की भिंड में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सभी कार से लौट रहे रहे थे। सामने से आ रहे कंटेनर से कार भिड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद दीप सिंह और कमलेश के शव गुरुवार देर रात गांव पहुंचे। पति-पत्नी के शव पहुंचने पर आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए थे।
सुबह दो अर्थी एक साथ उठी तो हृदय विदारक मंजर को देखकर लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। हादसे का शिकार लोग ग्वालियर में गमी में शामिल होने गए थे। वहां जीवन देवी की पुत्री स्वीटी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के बाद सभी लौट रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन

जिस समय दीप सिंह एवं उनकी पत्नी कमलेश का शव नगला बल सिंह गांव पहुंचा तो उनकी 19 वर्षीय पुत्री चांदनी रोते हुए गिर पड़ी। चांदनी ने कभी यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके जो माता-पिता पिछले 6 माह से उसके लिए एक अच्छे वर की तलाश में घूम रहे हैं। वह उस तलाश को अधूरी छोड़ इस दुनिया से चले जाएंगे। गांव की महिलाएं और तमाम परिजन चांदनी को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उसका रो-रोकर बुरा हाल था। दीप सिंह के दो पुत्रों में बड़े बेटे विकास की शादी हो चुकी है वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है। सभी परिजनों ने मिलकर इसी वर्ष चांदनी के हाथ पीले करने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन अचानक हुई इस घटना के बाद पूरा परिवार बदहवास है।
जिस समय पति-पत्नी को गांव के समीप ही एक खेत में अंतिम संस्कार के लिए एक ही चिता पर लिटाया गया उस समय उनका बड़ा पुत्र विकास फूट-फूट कर रोने लगा यह दृश्य देख मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनीष यादव पतरे भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें