फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः चार युवा कैदियों समेत 21 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फोटो संख्या 24 बसरेहर व्यापार मंडल इकाई के गठन के दौरान उपस्थित पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। जिले में रविवार को जिला कारागार के चार कैदियों और सीएमओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 601 हो गई है। दो दिन में 40 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि जुलाई में 26 दिन में यह आंकड़ा बढ़कर 307 हो गया है।
रविवार को कोरोना संक्रमित मिले लोगों में सात शहरी क्षेत्र चार-चार जिला कारागार, सैफई व उदी क्षेत्र में एक-एक भरथना व महेवा क्षेत्र के संक्रमित शामिल हैं। महेवा में ग्राम पंचायत अधिकारी का पुत्र व भरथना में एमआर संक्रमित मिला। शहर में विनोद नगर में पिता- पुत्र संक्रमित मिले हैं। इनमें 49 वर्षीय व्यक्ति कैंसर का मरीज है और दिल्ली में इलाज करवा रहा है। एक जुलाई को दिल्ली से लौटने पर 21 वर्षीय पुत्र के साथ कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दोनों की पॉजिटिव आई है। मोहल्ला सराय सेख में 45 वर्षीय व्यक्ति सराफा कारोबारी है। पत्नी के साथ कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सती मोहल्ला में 50 वर्षीय व पुरविया टोला में 40 वर्षीय व्यक्ति के अलावा सीएमओ कार्यालय का 39 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी संक्रमित मिला है।
इनके अलावा जिला कारागार में बंद 19, 20, 22 व 30 साल के चार कैदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उदी क्षेत्र में सात लोग संक्रमित मिले। अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 12,14,16 व 22 साल के लड़के संपर्क में आने की वजह से कोरोना संक्रमित हुए हैं। इन्हें खांसी, जुकाम, बुखार भी नहीं है। इन्हें होम क्वारन्टीन किया गया है।
सैफई में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो सैफई व दो चिकित्सा विश्वविद्यालय में संक्रमित मिले हैं।
महेवा कस्बे में ग्राम पंचायत अधिकारी का 32 वर्षीय पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिला। उसे नारायण कॉलेज इटावा भेजा गया है। महेवा में कुशवाह मार्केट गली में रहने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी के पुत्र ने शनिवार को दोपहर में सीएचसी महेवा पर रेपिड एंटीजन टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मोहल्ले के 381 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जबकि घर के लोगों की सैंपलिंग की गई। क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर चौबे व प्रधान प्रतिनिधि अन्नू पाल ने मोहल्ले में बैरिकेडिंग करवाकर लोगों की आवाजाही बंद कराई और मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। सफाई नायक दुर्गेश भारती की देखरेख में सफाई कर्मियों ने मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

भरथना के महावीर नगर में 26 वर्षीय एमआर कोरोना संक्रमित मिला। भरथना क्षेत्र में अब संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया संक्रमित युवक को नारायण कॉलेज कोविड अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने मोहल्ले में सैनिटाइज करवाकर बैरिकेडिंग कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें