इटावा में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
शासकीय अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह व विशेष लोक अभियोजक आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की आठ साल की बेटी 12 अगस्त 2018 को घर में अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे पड़ोस का रहने वाला गगन बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया।