फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 200 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, आठ लाख वसूली

Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया। एसडीओ राजेश कुमार की अगुवाई में टीमों ने बकाएदारों के घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बिल जमा कराए। भुगतान न करने वाले करीब 200 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान विभाग ने करीब आठ लाख रुपये की राजस्व वसूली की।
विज्ञापन

अभियान के तहत जेई कौशल पांडेय ने कस्बा क्षेत्र में अभियान चलाया तो वहीं जेई प्रमोद कुमार ने शाहजहांपुर, रायनगर और फतेहपुरा क्षेत्र में बकाएदारों से बिल जमा कराए। उधर, जेई रघुनाथ सिंह ने बलरई और जुगौरा क्षेत्र में अभियान चलाया। वहीं, जेई राजेश प्रसाद ने सराय भूपत और सिरसा बीबामऊ क्षेत्र में टीम के साथ बकाएदारों के कनेक्शन जांचे। बिजली निगम की टीमों ने मौके पर ही बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया। भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
अभियान को लेकर बकाएदार उपभोक्ताओं में दिनभर हलचल रही। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग या बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें