फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी महिला आरक्षी के आसपास घूम रही जांच की सुई

विज्ञापन
विज्ञापन
राम जन्मभूमि थाने के सिपाही योगेश की मौत की जांच अब उसके साथ आई साथी महिला सिपाही के आसपास घूम रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही ने औरैया पहुंचने पर कुछ लोगों से फोन पर बात की थी। महिला सिपाही लवेदी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली बताई जाती है।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि जांच को लेकर राम जन्मभूमि थाने और लवेदी थाने में संशय बना हुआ है।
बकेवर थानाध्यक्ष अंजन कुमार सिंह ने बताया कि लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम डबहा के पास से मिले युवक के शव की पहचान मथुरा जनपद निवासी अयोध्या के रामजन्मभूमि थाने में तैनात सिपाही योगेश चौहान के रूप में हुई थी। बताते हैं कि सिपाही योगेश चौहान अपने थाने से सात अक्तूबर को अवकाश लेकर चला था।
योगेश थाने से कितने समय और कब निकला, यह उसके घरवालों को नहीं पता था। योगेश के चचेरे भाई रवि चौहान ने बताया कि सात अक्तूबर को योगेश की फोन पर घर पर किसी से बात नहीं हुई थी। शाम को करीब पांच बजे घरवालों ने उसका कई बार फोन मिलाया तो बार-बार कट कर दिया जाता रहा था।
विज्ञापन

एक रिश्तेदार से बात होने पर उसने कहा था कि उसका फोन स्विच ऑफ होने वाला है और घर पहुंच कर बात करेगा। लेकिन बाद में कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई। इधर, सिपाही योगेश के साथ आई महिला सिपाही ने औरैया पहुंचने पर कुछ लोगों से फोन पर बात की थी।
महिला सिपाही लवेदी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली बताई जाती है। हालांकि राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक यह संशय बना ही हुआ है कि मामले की तफ्तीश रामजन्म भूमि थाना पुलिस करेगी या लवेदी थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें