फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में महिला ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
फोटो संख्या 23 आग में झुलसा महिला का ससुर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फथाना क्षेत्र के जाफराबाद गांव में सोमवार सुबह गृह क्लेश से परेशान महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इसी दौरान महिला अपने दिव्यांग ससुर से लिपट गई, जिससे वह भी झुलस गया।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के जाफराबाद में रहने वाली 30 वर्षीय आरती देवी पत्नी अखिलेश कुमार कठेरिया का सोमवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
आग में जलते हुए वह कमरे से बाहर की तरफ दौड़ी और दरवाजे पर बैठे दिव्यांग ससुर नाथूराम की कमर पकड़ कर लिपट गई। इसमें ससुर भी झुलस गया।
चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाया। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आरती ने आग लगाने से पहले अपने छह वर्ष के पुत्र हिमांशु को कमरे से बाहर निकाल दिया था। उनके मुताबिक आरती का परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। इधर, बसरेहर एसओ ने बताया कि महिला का कहना है कि घर में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ है। फिर ग्रामीणों के कहे अनुसार भी जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम तुलारामपुर निवासी बाबा बेताल सिंह ने एक ग्रामीण के विरुद्ध थाना कोतवाली में दिए प्रार्थनापत्र दिया है। उसने बताया कि रविवार शाम वह गांव जा रहे थे तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने रास्ता रोककर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि इस वजह से वह रास्ता बदल कर घर जाने को मजबूर है। पीड़ित बाबा ने थाना कोतवाली के अलावा जिलाधिकारी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें