गेट संख्या 220सी पर बान्द्रा एक्सप्रेस से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पत्नी को तलाशने निकला एक नेपाली व्यक्ति किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं प्लेटफार्म पर पति को ढूंढ रही पत्नी को जब शव मिलने की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची और शव देखकर फफक पड़ी।
पुन्न प्रसाद पुत्र चंद्र प्रसाद (36) निवासी चंद्र गड़ी नैपाल अपनी पत्नी तुलाशा के साथ कटिहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। ट्रेेन में किन्हीं कारणों के चलते पति-पत्नी एक दूसरे से बिछड़ गए। इटावा स्टेशन पर सुबह करीब चार बजे जब ट्रेन रुकी तो दोनों ने एक दूसरे की तलाश शुरू की। पत्नी को तलाश करते हुए पुन्न प्रसाद प्लेटफार्म तीन-चार पर पहुंच गया और किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
पति के न मिलने पर तुलाशा ने ट्रेन छोड़ दी और स्टेशन पर पति की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद तुलाशा को जानकारी मिली कि प्लेटफार्म पर कुछ देर पूर्व ही एक व्यक्ति का शव मिला है। जिस पर वह थाना जीआरपी में शव की शिनाख्त के लिए गई तो शव देखकर फफक पड़ी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।