फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान सरकार गरीबों के हित में कर रही है काम: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
विधायक शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर के विद्युत उपकेंद्र पर बीपीएल परिवारों को निशुल्क बिजली मीटर बांटे। कहा कि उपभोक्ता विद्युत चोरी न करें ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन लेकर सरकार की योजना का लाभ लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। इसी के तहत उन्होंने बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने की योजना शुरू की है।

उन्होंने बीपीएल कार्ड धारकों को मीटर देकर योजना की शुरुआत की। अधिशाषी अभियंता विद्युत कुलदीप यादव ने बताया कि जसवंतनगर, शाहजहांपुर तथा बलरई विद्युत फीडरों पर इस निशुल्क कैंप में 595 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। इस कैंप में एपीएल के 85 लोगों ने भी कनेक्शन लिए हैं। इसके अलावा एलईडी बल्बों की भी बिक्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ फसाहत अली ने बताया कि जसवंतनगर फीडर पर अवर अभियंता मुकेश कटियार, बलरई फीडर पर अवर अभियंता संजय कौशिक, श्रीकांत व शाहजहांपुर फीडर पर जितेंद्र कुमार को लगाया गया था। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, बिनोद यादव, बंटू गुप्ता, सभासद राजीव यादव, खन्ना यादव, आदि उपस्थित थे।

- बीपीएल परिवारों को निशुल्क बिजली मीटर बांटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें