फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Sat, 06 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
दुकान का सामान हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना चौराहे पर शनिवार को अचानक बुल्डोजर पहुंच जाने हलचल मच गई। व्यापारी आनन फानन में अपना सामान सड़क से बटोरने लगे। बुल्डोजर ने कई दुकानों के सामने पड़ी टीनोें को नोंच डाला। नालियों पर से स्थाई अतिक्रमण को भी उखाड़ फे ंका।
विज्ञापन


नगरपालिका ने शहर में दो दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की है।  शुक्रवार स्टेशन बजरिया में अतिक्रमण हटवाया गया। सोमवार को भरथना चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की घोषणा की थी, जिससे शहर वासियों को तसल्ली हो गई थी कि शनिवार और रविवार को वह स्वयं ही कुछ अतिक्रमण हटा लेंगे, लेकिन शनिवार को अचानक बुल्डोजर के साथ दस्ते के पहुंचने से हलचल मच गई।

सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह बिना नगरपालिका ईओ को साथ लिए ही अतिक्रमण हटाने के लिए भरथना चौराहा पर जा धमके। नगरपालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ उन्होंने भरथना चौराहा के आसपास अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारी अपना सामान समेटने लगे। दुकानदार नालियों पर रखी पटियों को हटाकर दिखाने लगे कि उन्होंने नाली पर स्थाई अतक्रमण नहीं बल्कि अस्थाई तौर पर ढककर रखा है।
विज्ञापन


इस आपाधापी के बीच चौराहे पर महाबली ने गरजना शुरू कर दिया और दुकानों के सामने नाली के ऊपर से पटिया व स्थाई रूप से डाले गए लेंटरों को धराशायी कर दिया। इसके साथ ही दुकानों के साने पड़ी टीने, तिरपाल व प्रचार बोर्डों को भी महाबली ने धराशायी कर दिया।


दूसरी बार अंतिम समय में बदला गया फैसला
इटावा। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिला प्रशासन व नगरपालिका के द्वारा तय किए गए स्थान व समय को लेकर दो दिनों में दो बार फैसला बदला जा चुका है जिससे क्षेत्र में अचानक ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर देने से व्यापारियों में गहरा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि नगरपालिका ने पहले दिन शहर के साबितगंज रोड पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने की घोषणा की थी लेकिन महाबली स्टेशन बजरिया में जा पहुंचा।

इसी तरह से नगरपालिका ने शुक्रवार को शास्त्री चौराहा पर अभियान की समाप्ती के समय दो दिन बाद सोमवार को भरथना चौराहा पर अतिक्रमण हटाए जाने की घोषणा की थी लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट शनिवार को ही महाबली के साथ यहां आ धमके और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि बिना कोई जानकारी दिए अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाना व्यापारी हित में नहीं और इससे व्यापारियों को भारी छति  भी हो रही है। धूप से बचने की लिए दुकानों के आगे डाली गई तिरपाल और टीनों को भी बेवजह तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें