फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नलकूप की कुंडी में मिले खाली जेवरात के पैकेट और दस्तावेज

Sun, 15 Nov 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना में पीएसी जवान के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर नलकूप की कुंडी में खाली जेवरात के पैकेट और जरूरी दस्तावेज पड़े मिले। इनमें जवान की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी। वहीं, एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को टीमें गठित कर जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखना निवासी पीएसी जवान अखिलेश यादव के घर में 12 नवंबर की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर में रखी अलमारी खोलकर लॉकर तोड़ ले गए थे। उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना के बाद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रविवार सुबह अखिलेश यादव को राजबहादुर डिग्री कॉलेज के पीछे स्थित एक नलकूप के कुएं और पास बनी कुंडी में कुछ खाली पैकेट पड़े दिखाई दिए। जांच करने पर इनमें जेवरात रखने के पैकेट के अलावा पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड मिले।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विपिन मलिक और लखना चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने पीड़ित से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को अलग-अलग टीमें गठित कर जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस को घटना में किसी करीबी के शामिल होने का भी शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें