फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ईएमओ डॉ. साहू भी छुट्टी पर गए, डॉक्टर विहीन हुई इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा के 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी इस समय पूरी तरह से डॉक्टर विहीन हो गई है। अस्पताल में बचे एक मात्र ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू एक माह की मेडिकल छुट्टी पर चले गए हैं। ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू के अनुसार उनकी सर्जरी होनी है। डाॅक्टरों की कमी के चलते अस्पताल प्रशासन के सामने अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

इस समय अस्पताल में एक भी ईएमओ न होने से इमरजेंसी की स्वास्थ्य सेवाएं और बदहाल हो गई हैं। अस्पताल में चार के स्थान पर तीन ईएमओ शासन से तीन साल पहले तैनात किए गए थे। उनमें से करीब छह माह बाद ही ईएमओ डॉ. रविन्द्र भदौरिया का स्थान्तरण आगरा हो गया। इसके बाद बचे दो ईएमओ में से एक डॉ. सतेंद्र साहू गंभीर बीमारी होने के चलते तीन माह से मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। इस माह उन्होंने लखनऊ उपचार के चलते अपना स्थानांतरण हरदोई जिले में करा लिया और रिलीव भी हो गए। ऐसे में पिछले तीन माह से मात्र एक ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू के सहारे ही 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी 24 घंटे चल रही थी। अस्पताल प्रसाशन ने इनके साथ अन्य दो विशेषज्ञ डाक्टरों की भी इमरजेंसी में ड्यूटी लगा दी थी जिससे काम चलता रहे। अब जब बचे एक मात्र ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू के भी सोमवार को अचानक उपचार के लिए एक माह के मेडिकल अवकाश पर चले जाने के बाद अस्पताल की इमरजेंसी चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। इमरजेंसी में हर रोज दस से बीस मरीज इलाज के लिए आते हैं। जबकि ओपीडी में तीन सौ से चार सौ मरीज आते हैं। ऐसे में अब अस्पताल प्रशासन के सामने यह मुसीबत खड़ी हो गई है कि इमरजेंसी सेवा को चौबीस घंटे कैसे चलाया जाए।
मामले पर 50 शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि अस्पताल में बचे एक ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू सोमवार को एक माह के मेडिकल अवकाश पर गए हैं। अब अस्पताल में कोई इमेओ नहीं हैं। उन्होंने शासन से अस्पताल में जल्द ईएमओ की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें