फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक सप्ताह बाद भी सीटी स्कैन मशीन नहीं हो सकी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक सप्ताह बाद भी सीटी स्कैन मशीन सही नहीं हो सकी है। ऐसे में सोमवार को भी मरीज परेशान रहे। लोगों को बिना सीटी स्कैन कराए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल से सीटी स्कैन मशीन लगी है। यहां निशुल्क मरीजों का सीटी स्कैन होता है। प्रतिदिन 70-80 सीटी स्कैन किए जाते थे। 13 जून को मशीन बंद हो गई थी। तब से सीटी स्कैन के मरीज परेशान घूम रहे हैं। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे तक 1090 मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आए। इनमें से कुछ ही मरीजों को डॉक्टरों ने सीटी स्कैन लिखा। उन्हें भी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन न हो पाने बात बताई जा रही है। सीटी स्कैन सेंटर के प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि मशीन का की बोर्ड खराब हो गया है। कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। उक्त पार्ट जापान से आना है। लगभग 10 दिन पार्ट आने में लग जाते हैं। तीन चार दिन में पार्ट आने के बाद इंजीनियर मशीन को सही करेंगे। फिलहाल अभी कब से लोगों को सेवाएं मिल सकेंगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें