फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोकवाली गांव में बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम कोकवाली में बिजली के खंभों पर कनेक्शन न होने और सिंगल केबल की समस्या के कारण नियमित बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर दूर स्थित लाइन से अस्थायी तार डालकर बिजली लाने को विवश हैं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर ग्राम प्रधान नीलम और गांव के रघुवीर सिंह, दलबीर सिंह, कौशल किशोर, श्रीनिवास, बलराम सिंह और उदयभान सहित कई ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता नगर को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तीन विद्युत पोलों पर अब तक कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, संबंधित मोहल्लों में पूरी तरह अंधेरा छाया रहता है जिससे न केवल घरेलू कार्यों में बाधा आती है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र नए कनेक्शन जोड़ने और डबल केबल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि गांव में सुरक्षित और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए, एसडीओ आनंद पाल ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें