विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरएन सिंह के हवाले से अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने शनिवार को बताया कि राजस्व वसूली की वजह से रविवार को सभी कैश काउंटर खुले रहेंगे।
संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों में कनेक्शन काटने व राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। उधर, भरथना के विद्युत उपखंड अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि कोविड 19 सरचार्ज समाधान योजना की लक्ष्य पूर्ति व राजस्व संग्रह के लिए प्रतिदिन की भांति रविवार को भी कार्य किया जाएगा। (संवाद)