फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किसान-वैज्ञानिक संवाद में छाए रहे बिजली, सिंचाई के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कृषि भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस और किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम हुआ। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें 70 किसानों और 22 अधिकारियों सहित कुल 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने बिजली और पानी जैसी कई समस्याएं रखीं। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रकाश चंद्र यादव ने ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। शैलेंद्र सिंह राजपूत ने बिजली नलकूप की पाइपलाइन खराब होने की समस्या बताई। डिप्टी सिंह चतुर्वेदी ने सरकारी नलकूप की स्वीकृति मांगी।
बलवंत सिंह ने स्प्रेयर मशीन, माताप्रसाद ने लेजम व तिरपाल और महेंद्र कुमार ने सोलर सिंचाई पंप की मांग की। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने और नए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की अपील की। पुराने केसीसी के नवीनीकरण की भी सलाह दी गई। मानव कल्याण प्रतिष्ठान के निदेशक प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

किसानों को धान और गेहूं पर निर्भरता कम कर कृषि विविधीकरण अपनाने को कहा गया। संभावित सुपर अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए कम सिंचाई वाली फसलों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। खरीफ फसलों के बीज गोदामों पर उपलब्ध हैं। प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत बीजों पर 100 फीसदी और सामान्य वितरण पर 50 फीसदी तक अनुदान मिल रहा है। दलहन, मिलेट्स मिनीकिट निशुल्क मिलेंगे और संकर बाजरा पर भी अनुदान दिया जाएगा।




जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने ऑनलाइन बीज बुकिंग का कार्यक्रम बताया। तोरिया की बुकिंग 13 जुलाई से 17 अगस्त, चना, मटर और सरसों की 10 जुलाई से 10 सितंबर तक होगी। गेहूं और जौ की बुकिंग 1 अगस्त से 30 सितंबर तक की जाएगी। 16 जुलाई से फार्मर रजिस्ट्री, केसीसी अभियान और कृषि यंत्रीकरण बुकिंग भी शुरू होगी। प्राकृतिक खेती अपनाने, जीवामृत, घनजीवामृत और नीमास्त्र जैसे उत्पादों के प्रयोग पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें